अब किस पर बम फोड़ने वाला है हिंडनबर्ग? बोला- करने वाले हैं एक और बड़ा खुलासा

126
0

नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) की अडानी ग्रुप के खिलाफ आई रिपोर्ट का तूफान अभी थमा नहीं है। इस बीच हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) एक और बड़ा बम फोड़ने जा रहा है। हिंडनबर्ग के एक ट्वीट (Hindenburg Research Tweet) से दिग्गज कारोबारियों की रातों की नींद उड़ गई है। दुनियाभर की कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल अमेरिकी रिसर्च फर्म (Hindenburg Research) ने जब भी किसी कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शेयर बाजार में उस कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। बीते 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट पेश की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर बने हुए थे। वहीं गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। एक महीने से ज्यादा समय तक अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में लगातार लोअर सर्किट लगता रहा। ग्रुप (Adani Group) के शेयर भारी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए। वहीं गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे।

हिंडनबर्ग ने देर रात किया ये ट्वीट
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 23 मार्च 2023 को रात 1 बजकर 33 मिनट पर ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि न्यू रिपोर्ट सून – अनएदर बिग वन। इस ट्वीट को कुछ ही देर में एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 11 हजार लोगों ने लाइक किया है और इसपर तीन हजार से ज्यादा रीट्विट हो चुके हैं।

कई कंपनियों की लुटिया डुबो चुका है हिंडनबर्ग

अडानी पहली कंपनी नहीं है, जिसे लेकर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट निकाली है। इससे पहले भी वो कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट जारी कर चुका है। हिंडनबर्ग ने Nikola, SCWORX , Genius Brand, Ideanomic , उसने विंस फाइनेंस, जीनियस ब्रांड्स, SC Wrox, एचएफ फूड, ब्लूम एनर्जी, Aphria, ट्विटर इंक जैसी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है। साल 2020 में करीब 16 रिपोर्ट जारी किए थे। इन रिपोर्ट के कारण कंपनियों के शेयरों में औसत तौर पर 15 फीसदी की गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग पहले कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकालती है फिर जब कंपनी के शेयर गिर जाते हैं तो वो उसे खरीदकर ये प्रॉफिट कमाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here