खेल-खेल में बच्चों ने खाए रतनजोत के बीज:अमरपाटन में 8 बच्चों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, तब पता लगा

141
0

सतना के अमरपाटन क्षेत्र में खेल-खेल में बच्चे आफत में फंस गए। रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चों की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हासिल जानकारी के मुताबिक अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम देवरी जगदीशपुर के 8 बच्चों को शनिवार की शाम गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन लाया गया। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत थी। सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं और उनकी उम्र 3 से 8 वर्ष के बीच है।

बताया जाता है कि बच्चे दोपहर में घर के बाहर खेल रहे थे। जहां ये खेल रहे थे। वहीं रतनजोत यानी जेट्रोफा के पौधे भी लगे हुए थे। खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज तोड़ कर खा लिए। कुछ देर बाद एक के बाद एक सभी के पेट मे दर्द शुरू हो गया और वे उल्टियां करने लगे।

परिजनों ने पूछा तो बच्चों ने बताया कि उन्होंने 1 पौधे से तोड़ कर बीज खाए हैं। जब लोगों ने उन पौधों को देखा तो पता चला कि बच्चों ने अंजाने में रतनजोत के बीज खा लिए हैं। आनन फानन में बच्चों को अमरपाटन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. तरुण आवासे ने उनका इलाज शुरू किया। जिन बच्चों को अस्पताल लाया गया। उनमें चांदनी साकेत 3 वर्ष, दीपिका 5 वर्ष, कार्तिक 4 वर्ष, प्रिंस साकेत 8 वर्ष, अंश 8 वर्ष, दीपा 8 वर्ष और अनुज साकेत 7 वर्ष शामिल हैं। बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here