19% से ज्यादा चढ़ गए नायका के शेयर

126
0

नायका के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी आई है। दिन के कारोबार के दौरान नायका के शेयर 19 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 224.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। नायका (Nykaa) अपने इनवेस्टर्स को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर दे रही है। नायका के बोनस शेयर की आज रिकॉर्ड डेट है। प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स के लिए नायका के शेयरों का लॉक-इन पीरियड 10 नवंबर 2022 को खत्म हुआ है।

विदेशी निवेशकों ने नायका पर लगाया बड़ा दांव 
फॉरेन इनवेस्टर्स नोर्गेस बैंक (Norges Bank), अबरदीन स्टैंडर्ड एशिया फोकस और सेगैंटी इंडिया मॉरीशस ने 10 नवंबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए नायका के शेयर खरीदे हैं। नायका की पैंरेट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E Commerce Ventures) है। 10 नवंबर 2022 को नायका की करीब 67 पर्सेंट शेयरहोल्डिंग लॉक-इन पीरियड से रिलीज हुई है। नोर्गेस बैंक ने 173.35 रुपये प्रति शेयर पर नायका के 39.81 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, अबरदीन स्टैंडर्ड एशिया ने 173.18 रुपये के भाव पर नायका के 42.72 लाख शेयर खरीदे हैं। जबकि सेगैंटी इंडिया मॉरीशस से 171.75 रुपये के प्राइस पर नायका के 37.92 लाख शेयर खरीदे हैं।

इन दिग्गज इनवेस्टर्स ने बेचे नायका के शेयर
हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल (HNI) नरोत्तम सेखसरिया ने 173.7 रुपये के भाव पर नायका के 1.47 करोड़ शेयर बेचे हैं। वहीं, लाइटहाउस इंडिया फंड III ने एवरेज 171.75 रुपये के प्राइस पर नायका (Nykaa) के 96.89 लाख शेयर बेचे हैं। माला गोपाल गांवकर ने 172.04 रुपये के शेयर प्राइस पर नायका के 40 लाख शेयर बेचे हैं। नायका के शेयर गुरुवार 10 नवंबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड कर रहे थे। नायका ने पिछले दिनों बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट को 3 नवंबर से रिवाइज करके 11 नवंबर 2022 किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here