सतना में देर रात सड़क हादसा:तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल

104
0

 

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सतना जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना अंतर्गत सिंहपुर-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर महतैन के पास गुरुवार को देर रात दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कौशल कुशवाहा पिता शिव प्रसाद कुशवाहा 35 वर्ष निवासी कालिंजर यूपी तथा विकास सिंह निवासी गहिरा थाना बृजपुर पन्ना की मौत हो गई। दोनो मृतक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। मृतक कौशल के मौसेरे भाई हीरा कुशवाहा पिता रामजियावन 30 वर्ष निवासी मसौनी थाना कालिंजर यूपी एवं मृतक विकास के साथ रहे सुमित सिंह पिता विदुर सिंह 22 वर्ष एवं प्रिंस सिंह 18 वर्ष दोनो निवासी गहिरा बृजपुर पन्ना को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि मृतक विकास सिंह अपने भाई को लेने आया था। वह सिंहपुर तरफ से अपने गांव गहिरा वापस जा रहा था। कौशल और हीरा कालिंजर की तरफ से देवेंद्र नगर जा रहे थे। महतैन के पास दोनो की बाइकें भिड़ंत हो गई। जिसमें विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कौशल ने अस्पताल के रास्ते मे दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here