Home खेल

दोस्त से मिलने गए रोहित शर्मा रेस्टोरेंट में फंसे

203
0

कभी-कभी सेलिब्रिटीज को फैंस की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ जाता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। रोहित देश में लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। 15 अगस्त को उन्हें भी फैंस की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा और एक रेस्टोरेंट में कुछ देर तक रुका रहना पड़ा। फैंस की वजह से ट्रैफिक पुलिस को भी जाम से निजात दिलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल एशिया कप से पहले रोहित सहित कई सीनियर्स खिलाड़ी ब्रेक पर हैं। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर BCCI ने बी टीम को भेजा है। रोहित मुंबई में ही हैं। वह 15 अगस्त को अपने दोस्त से मिलने के लिए मुंबई के ‘द टेबल’ रेस्टारेंट में गए थे। इसकी भनक लगते हीं हजारों की संख्या में रोहित के फैंस रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए। सब अपने स्टार क्रिकेटर की एक झलक पाना चाहते थे।

वहीं इस बीच, रोहित ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें अंदर जाना पड़ा। फैंस की वजह से ट्रैफिक जाम भी हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पहले जाम को खुलवाया और उनके बाद रोहित को वहां से निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here