सतना। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के सबसे बड़े खनन और शराब माफिया हैं।
सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के रनेही में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के सबसे बड़े खनन और शराब माफिया हैं। पर्दे के पीछे रह कर दिग्विजय ही प्रदेश में कामलनाथ की सरकार चला रहे थे। ये मैं नही कहता खुद उनकी ही सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंगार ने ये बात कही थी। दिग्विजय सिंह ने इस बात का कभी खंडन नही किया। वे गलत लोगों का बचाव करना चाहते हैं इसलिए अनर्गल बातें और झूठी शिकायते करते रहते हैं। जो भी माफिया हैं ,उनके ही पाले हुए हैं।
गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा ,एमपी में कांग्रेस एमएलए के बेटे की ज्यादती का शिकार हुई लड़की भी कांग्रेस की बेटी है लेकिन कोई भी कांग्रेसी उससे मिलने नही गया। प्रियंका गांधी आएं ,हम उन्हें सिक्योरिटी मुहैया कराएंगे। कमलनाथ भी नही गए, दिग्विजय को तो झूठी शिकायतों से ही फुर्सत नही है।
कमलनाथ कहते हैं कि भाजपा जुगुल कक्का की सगी नही है लेकिन मैं कहता हूँ कमलनाथ किसी के सगे नही हैं।